
लखीमपुर (The_Up_Top_Voice)। जिला खीरी के थाना मैलानी के अंतर्गत बांकेगंज पुलिस चौकी पर एक दलित युवक की पिटाई करने का आरोप लगा है. आरोप है कि दो पक्षों में हुए झगड़े में पुलिस उस युवक को पकड़कर पुलिस चौकी ओर लेकर आई थी. पुलिस द्वारा युवक को पीटने की घटना दोपहर में हुई थी किन्तु जब शाम को पीटे गये एक युवक की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी तब उसको रात 10 बजे सीएचसी बांकेगंज में भर्ती कराया गया । मौके पर स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी गोला मौजूद हैं ।
बताते हैं कि दोपहर में कुछ युवकों की आपस में कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि पुलिस के पास जब मामला पहुंचा तो चौकी के दीवान ने उनकी पिटाई की, बाद में 9 बजे रात को एक कि तबियत बिगड़ी, उसे सीएचसी ले जाया गया.





