गुलरिया चीनी मिल में हुआ पौधरोपण, प्रकृति को संवारने की कोशिशें जारी

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुलरिया चीनी मिल यूनिट इकाई हेड योगेश कुमार सिंह ने पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की.

पौधारोपण करते यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह

लखीमपुर/गुलरिया (THE_UP_TOP_VOICE)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखीमपुर जिले के गुलरिया चीनी मिल में पौधरोपण अभियांन की शुरुआत की गई. चीनी मिल के यूनिट हेड होगेश कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिल कैम्पस में पौधे लगाए.

चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने इस मौके पर कर्मचारियों को पौधे रोपने के साथ उन्हें बचाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधे रोपे. यूनिट हेड ने कहा कि लगातार प्रकृति के साथ हो रही छेड़छाड़ से पृथ्वी पर पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, ऐसे में हमें वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने की पहल जारी रखनी चाहिए,।

Leave a Comment