उत्तराखंड में खाई में बस पलटने से 25 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे देहरादून

उत्तराखंड के यमुनोत्री हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में पलट जाने से उसमें सवार 30 यात्रियों में से 25 की मौत हो गई. शेष यात्री घायल हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद ही देहरादून पहुंच कर बचाव कार्य का जायजा लिया.

देहरादून team digital (The_Up_Top_Voice) . उत्तराखंड में रविवार शाम एक बड़ा बस हादसा हुआ है। उत्तरकाशी जिलें में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर 30 यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब 25 यात्रियों की मौत हो गई।.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में उत्तराखंड के लिए रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्थानीय मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और 4 वरिष्ठ अधिकारी भी उत्तराखंड जा रहे हैं। सीएम शिवराज रात को देहरादून में पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह होते ही उत्तरकाशी जिले के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

उत्तराखंड में हुए बस हादसे के बाद मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं देहरादून पहुंच गए हैं। रात्रि 12:44 बजे उन्होंने अपने देहरादून पहुंचने की पुष्टि की। 


इससे पहले रात 10:40 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि उत्तराखंड में जब इतना बड़ा हादसा हुआ है, तो मुझे नींद आ ही नहीं सकती। मैं तुरंत देहरादून के लिए रवाना हो रहा हूं। मेरे साथ मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, डीजीपी, गृह सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी जा रहा है। उन्होंने बताया था कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव  लगातार उत्तराखंड के मुख्य सचिव के संपर्क में हैं। 

Leave a Comment