भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार एक साल से पार्टी में रहकर तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरते रहे हैं, सोमवार को सीटेट पास रिक्शा चालक की फोटो ट्वीट की और लिखा कि…

लखनऊ टीम डिजिटल (The_Up_Top_voice)। पीलीभीत सांसद वरुण गांधी लगातार डेढ़ साल से किसान समेत तमाम मुद्दों पर अपनी सरकार से सवाल करते नजर आ रहे है, अब इन्होंने बेरोजगारी को संसद की ‘संयुक्त असफलता’ बताया है. वरुण गांधी ने एक सीटेट पास रिक्शावाला की वीडियो को अपने फेसबुक और ट्विटर से जारी कर कहा है कि ‘कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता’.
https://twitter.com/varungandhi80/status/1533667746470572032?t=q2LXO1FoKbJ_fM1EfjSn5g&s=19
वरुण गांधी ने लिखा है कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता! पर दुःख होता है जब एक कुशल एवं शिक्षित व्यक्ति को योग्यता और क्षमता के अनुरूप रोजगार का अवसर नहीं मिलता। जब देश में 60 लाख से अधिक ‘स्वीकृत पद’ खाली पड़े हैं, तब CTET पास यह नौजवान रिक्शा चलाने को मजबूर है यह हमारी संसद की ‘संयुक्त असफलता’ है।
कुछ ही देर पहले आये इस ट्वीट को अब तक सैकड़ों लोग ट्वीट कर चुके हैं, साथ ही तमाम बेरोजगार और अभ्यर्थियों ने अपनी पीड़ा भी सुनाई है.





