LAKHIMPUR KHERI: श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, दो की मौत 24 घायल, 9 की हालत गंभीर

हैदराबाद थाना इलाके के उदयपुर गांव के मोतीलाल अपने परिवार और परिचितों के साथ मडहा बाबा का भंडारा कराकर वापस गांव आ रहे थे, तभी नहर मार्ग पर हादसा हो गया.

लखीमपुर खीरी (THE_UP_TOP_VOICE) । गोला इलाके में मंगलवार को उदयपुर गांव निवासी मोतीलाल ने मढ़हा बाबा का भंडारा का आयोजन किया था, नहर मार्ग के समीप भंडारा कराकर 40 से ज्यादा लोगों के साथ ट्रॉली से वापस गांव आ रहे थे, तभी नहर मार्ग पर उनकी ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि ट्रॉली पर सवार लोगों में से 24 घायल हैं. , जिनमे 9 की हालत गम्भीर है,

हादसे में घायल लोगों को बचाने के लिए पास खेतो से लोग दौड़ कर आ गए, सबसे पहले घायलों को गोला सीएचसी लेकर आये जहां पर डॉक्टरो ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की. घायलों का इलाज जारी है,

Leave a Comment