लखीमपुर: वारदात को अंजाम की तैयारी में थे अपराधी, पुलिस ने धर-दबोचा

भीरा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने पांच आरोपियों को वारदात के तैयारी करते हुए दबोचा है, उनके पास से तीन चोरी की गईं बाइक भी बरामद हुई हैं.

भीरा पुलिस की हिरासत में आरोपी

लखीमपुर / भीरा । थाना भीरा पुलिस ने गठित मनमीत नगर से इमलिया की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित बाग से राजू उर्फ मारुति उर्फ मनीष, मनोज निवासी ग्राम मनहरिया थाना भीरा, नीरज निवासी पड़रिया तिलकापुर थाना भीरा व फारुख खां,सदान खां निवासी महेशापुर थाना भीरा खीरी को बड़ी वारदात की योजना बना रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से टीवीएस अपाचे,पैशन प्रो व स्प्लेंडर प्रो 3 बाइकें बरामद की हैं, जिनकी शिनाख्त हो रही है, साथ ही कब्जे से 315 बोर एक अदद अवैध तमंचा व दो अदद 315 बोर जिंदा कारतूस तथा 2 अदद 12 बोर अवैध तमंचा व 4 अदद 12 बोर जिंदा कारतूस बरामद हुई है। भीरा पुलिस द्वारा गठित टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, सत्य प्रकाश पटेल, कांस्टेबल संजीव कुमार, प्रदीप कुमार चीमा, घनश्याम यादव, विनय कुमार, राहुल कुमार मौजूद रहे।

Leave a Comment