एमएलसी बन कर सदन पहुंचे 13 सदस्य, डिप्टी सीएम मौर्या, दानिश समेत सीतापुर के जासमीर, स्वामी भी शामिल

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जिनमें 9 सदस्य भाजपा और 4 सदस्य समाजवादी पार्टी से निर्वाचित हुए हैं. भाजपा से निर्वाचित होने वाले सदस्यों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री दानिश अंसारी, नमें उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित जेपीएस राठौर, स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव, जासमीर अंसारी और शाहबाज खान हैं।

The_UpTop_Voice लखनऊ। विधान परिषद चुनाव में उत्तर प्रदेश के कोटे से निर्वाचित हुए 13 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इस बार उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित जेपीएस राठौर, दानिश आजाद अंसारी, दयाशंकर मिश्रा दयालु, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, चौधरी भूपेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा और बनवारी लाल दोहरे शामिल हैं। सपा के विजयी चार सदस्यों में स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव, जस्मीर अंसारी और शाहबाज खान हैं। विधान परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने प्रमाण पत्र ले लिया है।

Leave a Comment