भारत बन्द: सुबह से चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, गांव-शहर, पगडंडी- सड़को पर रखी नजर

सोमवार को आयोजित भारत बन्द को लेकर प्रशासन खासा चौकस रहा, सुबह 6 बजे से ही बड़े शहर के स्टेशन, बस अड्डों के साथ गांव के सड़क और गलियारों पर नजर रखी, दरअसल पुलिस को आशंका थी, कि अग्निवीर योजना का विरोध की लहर कहीं गांव से न उठ जाए, क्यो कि सेना में जाने वाले युवाओँ में सबसे बड़ी संख्या गांव के लोगों की होती है।

लखीमपुर खीरी रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी । अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे देश मे बवाल चल रहा है, लखीमपुर में भी इस विरोध की आशंका बनी हुई है, ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, जिले को कई सेक्टर में बांटकर उनकी निगरानी की जा रही है।सोमवार को भारत बन्द की घोषणा के चलते खीरी जिले में प्रशासन सतर्क रहा, यहां स्टेशन से लेकर बस अड्डों तक पुलिस छावनी बनी रही। मुख्यालय पर खुद एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने कमान संभाली. रेलवे स्टेशन पर सीओ के साथ मौजूद रहे और इस दौरान युवाओं से पूछताछ भी की।

रोडवेज बस अड्डे के पास अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौजूद

उधर तहसील और ग्रामीण स्तर पर भी पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा, पलिया जाने वाली बसों को बिजूआ, सुन्दरवल और भीरा में चेक किया गया। एसओ फूलबेहड़ अजय राय, एसओ भीरा दीपक राठौर और चौकी इंचार्ज बिजुआ मनीष पाठक ने हाईवे पर कमान संभाली। साथ ही पुलिस ऑफिसर अपनी टीम के साथ सुबह से ही ग्रामीण इलाकों से आने वाले मुख्य मार्गो पर नजर रखे रहे।

एसओ फूलबेहड़ अजय राय ने सुन्दरवल में स्टेट हाईवे पर नजर रखी

Leave a Comment