नशे के लिए अपनी औलाद का कर दिया सौदा, आशाबहू बनी बिचौलिया

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी इलाके में एक दम्पत्ति ने चंद पैसों के लिए अपने दो माह के बच्चे का सौदा कर दिया, आरोप है कि पति-पत्नी नशेड़ी थे, और इसलिए उन्होंने नशा करने के लिए अपने दो माह के बच्चे को बेच दिया था। पुलिस बच्चे को बरामद कर चुकी है.

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी कोतवाली इलाके के रेहरिया चौकी इलाके में दिल को दहला देने वाली खबर आई है. आरोप है कि दुल्हापुर गांव निवासी जगतार सिंह और उसकी पत्नी ने अपने दो माह के बच्चे को मूड़ाग़ालिब निवासी अशावर्कर के माध्यम से 30 हजार में बेच दिया. इस घिनौनी कृत्य की जब जानकारी सिख समाज को हुई तो उन्होंने रविवार की रात को ही रेहरिया चौकी का घेराव कर लिया. आनन फानन में पुलिस सक्रिय हुई, और बच्चे को बरामद कर लिया.

धरना प्रदर्शन करते सिख समाज के लोग

मामले को बढ़ता देखकर मोहम्मदी एसओ अंबर सिंह व सीओ अरविंद कुमार वर्मा आनन-फानन मौके पर पहुंचे, और सिख समुदाय से बातचीत की। सिख समुदाय के लोगों का कहना था कि सिख समुदाय के बच्चे को मुस्लिम परिवार को बेच दिया गया है, जो कि गलत है, और उसका धर्म भी बदल जायेगा। पुलिस ने पड़ोसी जिला से बच्चे को बरामद किया है। बच्चा खरीदने वाली महिला का कहना है कि उसके औलाद नही थी, तभी उसने बच्चे को लिया था.

Leave a Comment