गुलरिया चीनी मिल प्रांगण में एसडीएम अनुराग सिंह, सीओ गोला राजेश कुमार और यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने फलदार पौधे रोपकर वृहद वृक्षारोपण पखवाड़े की शुरुआत की.

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर / गुलरिया। बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल वृहद पौधरोपण पखवाड़ा के रूप में मना रही है। जिमसें करीब 18 हजार हरे भरे पेड़ों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व वन एवं पर्यावरण विभाग की पौधशालाओं के सौजन्य से बलरामपुर चीनी मिल की गुलरिया चीनी मिल के प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। एसडीएम गोला अनुराग सिंह, क्षेत्रधिकारी राजेश कुमार व चीनी मिल के मुख्य महा प्रबंधक योगेश कुमार सिंह द्वारा चीनी मिल के प्रांगण में सागौन, जामुन,आम आदि के पौधे रोपित कर पानी डाला गया। इस मौके पर यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने कर्मचारियों को पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी दी, सीएसआर और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार 18 हजार हरे भरे पेड़ों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।





