
(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। गोला कोतवाली इलाके में 7 जुलाई से लापता युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। गुस्साए लोगों ने शव को गोला – लखीमपर हाईवे पर रखकर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने पर शव हटाया जा सका।
कोतवाली गोला के अन्तर्गत घुघुलपुर निवासी अजीत कुमार (18) बीएससी का छात्र था। गुरुवार 7 जुलाई 2022 से अजीत घर से गायब था। इस मामले में परिवार के लोगों ने कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। रविवार 10 जुलाई शाम को अजीत का शव एस्सार पेट्रोल पंप के समीप खाई में पड़ा हुआ मिला। गुस्साए लोगों ने रोड जाम के हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत अपर पुलिस अधीक्षक और उप जिलाधिकारी गोला, तहसीलदार गोला, सीओ गोला, कोतवाल गोला , कोतवाल मोहम्मदी मौके पर पहुंचे। और समझाबुझाकर रास्ता खुलवाया।
शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।





