पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए ने अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है. वे झुंझनू से लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके हैं. मौजूदा हालात में एनडीए के पास अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या बल है.

डिजिटल टीम (The_Up_Top_Voice)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. पिछले कई दिनों से एनडीए की तरफ से कई नाम चर्चा के थे, लेकिन संसदीय दल की बैठक में राजस्थान सियासत के चर्चित चेहरे रहे और वर्तमान के राज्यपाल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है.
- जानिये कौन है भावी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,

जगदीप धनखड़ राजस्थान की सियासत का एक वक्त का चर्चित चेहरा रहे हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नियुक्त किया गया था. तब भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच कलह और राजनैतिक मुकाबला चरम पर था. वो राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रह चुके हैं. धनखड़ सियासत के मंजे हुए खिलाड़ी रहे हैं, राजस्थान में जाटों को आरक्षण दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है.





