ICSE रिजल्ट: लखीमपुर खीरी में सक्षम गर्ग बने 10वीं के जिला टॉपर, पिता बोले – बेटा गर्व से सर ऊँचा कर दिया

आज आईसीएसई का कक्षा 10 का रिजल्ट आया है, पूरे देश मे चार बच्चे एक साथ 500 मे 499 नम्बर लेकर पहले स्थान पर हैं, लखीमपुर खीरी में भीरा निवासी सक्षम गर्ग पहले स्थान पर आए है, वो भीरा के विवेकानंद एकेडमी के छात्र हैं,

The_up_top_voice लखीमपुर खीरी। आईसीएसई बोर्ड ने रविवार को कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित कर दिया, तो देश की लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मारी है. पहले नंबर पर आने वाले 4 छात्रों में 500 में से 499 नंबर लेकर आए हैं, उनकी संख्या 4 है. जबकि कि दूसरे नंबर पर आने वाले छात्रों में 32 छात्र एक समान नंबर लेकर आए हैं। लखीमपुर खीरी में भीरा के विवेकानंद एकेडमी के छात्र सक्षम गर्ग 99.4% अंक लाकर जिला टॉप किया है. वहीं प्रदेश में भी वो टॉप 10 की लिस्ट में हैं,O

रिजल्ट जब आया तो बस में ही मिठाई बांटने लगे माता पिता

पिता विजय गर्ग फोन पर बेटे से बोले- सक्षम आपने हमारा सर गर्व से ऊंचा कर दिया

सक्षम के पिता विजय गर्ग व्यापारी हैं, माता सुषमा घरेलू महिला हैं, सक्षम को 11 वीं में पढ़ाई के लिए वो लोग उसका एडमीशन लखनऊ में कराने के लिए 4 दिन से रुके थे, आज ही उसे उसकी मौसी के घर छोड़कर वापस घर भीरा आ रहे थे. बेटे को छोड़कर जब वो लख़नऊ से निकले तभी रिजल्ट आया. बेटे के जिला टॉप और प्रदेश में आठवां नम्बर आने की खबर देखी, उनके खुशी से आंसू बहने लगे.

विवेकानंद एकेडमी सक्षम गर्ग को करेगा सम्मानित

भीरा के विवेकानंद एकेडमी के छात्र सक्षम के जिले में टॉप आने पर स्कूल का स्टाफ प्रफुल्लित है, प्रबंधक अमनदीप सिंह ने कहा कि स्कूल प्रबंधन सक्षम को सम्मानित करेगा,

Leave a Comment