चीनी मिल में मेडिकल कैम्प लगाकर सेहत की हुई जांच, कोविड बूस्टर भी लगाया गया

मेदांता हॉस्पिटल की टीम ने गुलरिया चीनी मिल में कैम्प लगाकर कर्मियों की सेहत जांची

डॉक्टर टीम को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत करते यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह

लखीमपुर/गुलरिया (The_UpTop_Voice) । बलरामपुर चीनी मिल इकाई गुलरिया में लखनऊ के मेदान्ता हॉस्पिटल की टीम ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, साथ ही बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से कोविड 19 बूस्टर डोज भी लगाई गई.

शिविर का उद्घाटन करते यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह

गुलरिया चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने फीता काटकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया. इस मौके पर मेदान्ता हॉस्पिटल से आई टीम को गुलदस्ते भेंटकर यूनिट हेड ने स्वागत किया. शिविर में इकाई में कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवार के 150 से अधिक सदस्यों की सेहत की जाँच कर दवाईयां दी गईं. साथ ही 350 कर्मचारियों को कोविड 19 बूस्टर डोज भी लगाई गई. यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों के स्वस्थ सेहत की कामना की. और शिविर के डॉक्टर और सहयोगियों का धन्यवाद दिया.

Leave a Comment