सरजू सहकारी चीनी मिल को एक करोड़ 33 लाख का चूना लगा गई तमिलनाडु की एक फर्म

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर। जिले की सरजू सहकारी चीनी मिल से तमिलनाडु की एक फर्म ने चीनी खरीद कर फर्जी हस्ताक्षर की चेक थमा कर चुना लगा दिया. खरीद शर्तों के उल्लघन के मामले में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर मिल के मुख्य लेखाकार ने आरोपी फर्म के निदेशक मंडल समेत छह लोगों के खिलाफ तिकुनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है.
दरअसल तहसील निघासन की सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां से तमिलनाडु की वेंकटेश्वर ग्लोबल ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड ने चीनी खरीद के लिए करार किया था, जिसके तहत चेक जारी कर चीनी का उठान किया गया था. लेकिन खरीदार फर्म ने शर्तों का उल्लंघन करके चीनी मिल को एक करोड़ बत्तीस लाख तिरसठ हजार सात सौ पचास रुपए का चूना लगा दिया। सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां के मुख्य लेखाकार रवि चौधरी ने बताया कि मै0 वेकंटेश्वर ग्लोबल ट्रेडिंग प्रा0लि0 चीनी निर्यात फर्म के रूप भारत सरकार में पंजीकृत है तथा चीनी निर्यात हेतु अनुमति प्राप्त है। खाद् एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के आदेश दिनांक 12.09.2019 एवं 16.09.2019 के अन्तर्गत चीनी उत्पादक मिलों को उक्त निर्यातक फर्म के माध्यम से चीनी निर्यात किये जाने की व्यवस्था की गई थी, वित्तीय वर्ष 2019-20 में भारत सरकार द्वारा चीनी निर्यात को प्रोत्साहित किये जाने की नीति के तहत उपलब्ध कराये गये चीनी निर्यात कोटा एक्स मिल सत्र 2017-18 एवं 2018-19 के क्रम में उ0प्र0 सहकारी चीनी मिल्स संघ लखनऊ द्वारा ई-निविदा प्रक्रिया का पालन करते हुये मै0 वेंकटेश्वर ग्लोबल ट्रेडिंग प्रा०लि० को निर्यातक फर्म चयनित किया गया था। संघ के पत्रांक संख्या 390 / यूपीएफ / चीनी निर्यात 06 दिनांक 11.02.2020 द्वारा स्वीकृत दरों कर अतिरिक्त पर निर्यातक फर्म को सरजू सहकारी चीनी मिल्स लि0, बेलरायां खीरी से लिखित अनुबन्ध कर आबंटित चीनी मात्रा 46387 कुं0 रु०
2425/- प्रति कुं0 की दर (कर अतिरिक्त) पर चीनी उठान कर निर्यात किये जाने के निर्देश दिये गये थे। भारत सरकार से प्राप्त होने वाली कुल अनुदानित धनराशि के सापेक्ष संघ द्वारा निर्यातक फर्म को पी0डी0सी0 चेक मिल को उपलब्ध कराकर अग्रिम धनराशि मिल कोष में जमा करके निर्यात हेतु चीनी उठान का निर्देश दिया गया था दिनांक 14.02.2020 को निर्यातक फर्म के अधिकृत व्यक्ति हर्ष कुमार, मकूज आलम के साथ जिनका मोबाइल नं0 9794946464 है, बेलरायां स्थित सरजू सहकारी चीनी मिल्स लि0, बेलरायां आये और उसी दिनांक 14.02.2020 को मै0 वेंकटेश्वर ग्लोबल ट्रेंडिंग प्रा0लि0, 75 गांधी रोड, दोषी अपार्टमेन्ट, चुलाईमेडू, चेन्नई, तमिलनाडू- 600094 एवं निदेशक मोरिमी सेट्टी पाण्डू, श्री कुमार जयारामन, एक्सपोर्ट डाइरेक्टर बालाजी वासुदेवन द्वारा मिल के साथ लिखित अनुबन्ध किया गया। और रू0 48465138/- का पी०डी०सी० चेक अनुदानित धनराशि के विरुद्ध उपलब्ध कराया गया । निर्यातक फर्म द्वारा मार्च 2020 तक रु० 52069125/- मिल कोष में जमा कर कुल 19650 कुं0 चीनी का उठान निर्यात हेतु किया गया जिस पर मिल को रू0 13263750 /- अनुदान के रूप में भारत सरकार से प्राप्त होना था। चीनी उठान के सापेक्ष दी गई चेकों में मिल द्वारा पी0डी0सी0 चेक संख्या 015890, रु0 48465138/- भुगतानार्थ इलाहाबाद बैंक, कचेहरी रोड में जमा किया गया जो निर्गती का हस्ताक्षर भिन्न होने का कारण बताते हुए वापस हो गयी।
ल





