भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) ने लखीमपुर खीरी जिले में अपने संगठन को विस्तार देना शुरू कर दिया है. यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बैठक कर पदाधिकारी मनोनीत किए, और सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्य जोड़ें.

लखीमपुर खीरी (the_uptop_voice)। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने खीरी जिले में अपनी जड़ें जमानी तेज कर दी है. जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने गोंधिया गाँव मे किसानों के साथ बैठक कर नए सदस्य बनाए.
सदस्यता अभियान के तहत जिला लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान यूनियन (अराजनेतिक) के पदाधिकारी बनाए जिसमें जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष गरमुख सिंह, जिला सचिव अमनजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह और ग्राम प्रधान पलविदर सिंह मौजूद रहे. बैठक के बाद गांव के संतोष, अरुण, सुमित वर्मा, साधु, राम, जगसिर सिंह, अजय कुमार, गुरविंदर सिंह लाखविनदर सिंह और दया सिंह मौजूद सिंह रहे.





