लखीमपुर खीरी में ट्रैक्टर से गरीब का घर गिराने के मामले में विपक्ष के निशाने पर प्रदेश सरकार

समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी समेत बड़े नेताओं ने वीडिओ को ट्वीट कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है,

आम आदमी पार्टी ने किया ट्वीट,

(TheUpTopVoice) लखीमपुर खीरी । लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रैक्टर से एक गरीब का घर गिराने का वीडियो वायरल हो रहा था. तीन लोगों को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा है, इस मामले में विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर निशाना साधा है, पुलिस कारवाही से हालांकि वादी अभी संतुष्ट नहीं है.

भीरा निवासी अखतरी बेगम का नेशनल हाईवे पर पलिया रोड पर गुरुद्वारा और एक स्कूल के बीच में घर बना हुआ है अख्तरी बेगम के मुताबिक इस जगह पर उनकी तीन पीढ़ियां रहती आ रही हैं, वहीं इसी का एक वाद न्यायालय में भी है. चार दिन पहले कुछ लोग अचानक आ गए और घर को ट्रैक्टर से तोड़कर गिराने लगे, अख्तरी बेगम के अनुसार उनके परिवार ने काफी मिन्नतें की लेकिन कोई नही माना.पुलिस को फोन के बुलाया लेकिन एक घंटे तक पुलिस झांकने नही आई. इस मामले में पीड़ित पहले दिन से ही रिपोर्ट लिखाने को दौड़ रहे थे, लेकिन उनका मुकदमा नही लिखा जा रहा था, बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भीरा पुलिस ने आनन फानन में मयकदमा लिखकर आरोपियों को जेल भेजा.

घर गिराए जाने के मामले में भीरा पुलिस ने गंभीर धाराओं में देर शाम को मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेजा है,वहीं सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने मामले में कानून व्यवस्था और पुलिस की आलोचना करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है.

Leave a Comment