डीएम खीरी पहुंचे बाढ़ नियंत्रण कक्ष शारदानगर, लिया जायजा

कैमरे में कैद हुए शारदा बैराज के ख़ूबसूरत नजारे, सोशल मीडिया पर डीएम ने किया पोस्ट,

बाढ़ नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया @जिलाधिकारी खीरी

अब्दुल सलीम खान

लखीमपुर खीरी (Theuptopvoice)। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शारदा नगर स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष व शारदा बैराज का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सिंचाई खंड शारदा नगर के आला अधिकारी मौजूद रहे।

जिम्मेदारों से लिया परिचय, जाना क्या काम है आपका यहां पर

डीएम ने शारदा बैराज पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त कर उनका कार्य दायित्व जाना। डीएम ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर ऑटोमेशन केंद्र से बैराज का जायजा लिया। बैराज का संचालन व गेटों के ऑपरेशन की जानकारी लेकर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों के साथ डिवाइड वाल पर भी जाकर घाघरा व शारदा की इंटरलिंकिंग की जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड व सिंचाई खंड शारदा नगर के अधिकारी एवं इंचार्ज शारदा बैराज मौजूद रहे।

Leave a Comment