तीन संदिग्ध मौतों से सनसनी, पलिया कोतवाली के मलंगा गांव की घटना

लखीमपुर खीरी (TheUpTopVoice) । पलिया कोतवाली के मझगई चौकी इलाके में सुबह एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था, देर रात को उसकी पत्नी और पुत्र का शव भी घर के कमरे से मिलने से सनसनी फ़ैल गई, पुलिस मामले में जांच कर रही है.
सोमवार को पलिया कोतवाली के मलंगा गांव निवासी तौले (55) का शव पेड़ से लटकता मिला था। सुबह 10 बजे शव मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया था, शव मिलने पर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था । वहीं देर रात तौले की दूसरी पत्नी सरस्वती देवी व उसके पुत्र सौरव का भी शव बंद कमरे से बरामद हुआ है। परिवार वालों ने बताया कि तौले की दो पत्नियां सरस्वती देवी व द्रोपदी थीं । इसमें एक पत्नी सरस्वती देवी से रविवार की सुबह पति का झगड़ा भी हुआ था, जिसपर 112 पुलिस भी आई थी। पत्नी के मौत की खबर जब आई तो लोगों ने गौर किया कि सरस्वती और उसका पुत्र कहीं नहीं दिख रहा. दूसरी पत्नी द्रोपदी ने पुलिस को बताया था कि सरस्वती और तौले का विवाद हुआ था, उसी के बाद तौले ने खेतों की तरफ चले गए थे, बाद में उनका शव मिला। लेकिन देर रात सरस्वती और पुत्र सौरभ का शव मिलने पर अब एक घर में तीन मौतें सामने आई हैं, पुलिस कयास लगा रही है कि संभवता तौले ने ही पत्नी और पुत्र की हत्या करने के बाद आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस ने जांच जारी रखी है, लेकिन तीन शव मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पहले लगे कयास कहीं पति ने कर्जे के चलते तो नही लगाई फांसी !
पलिया। सोमवार को पति का शव पेड़ से लटके पाए जाने पर पहली पत्नी द्रोपदी ने पुलिस को बयान दिया था कि उनके पति के ऊपर बैंक का कर्जा था, नोटिस आई थी, जिससे परेशान थे, कोई रास्ता न निकलता देखकर आत्महत्या कर ली. लेकिन देर रात जब दूसरी पत्नी और पुत्र का शव ताला बंद कमरे से मिला तो वारदात में नया मोड़ आ गया।





