सरंक्षक ब्रजलाल मिश्रा ने अध्यक्ष नन्द कुमार मिश्रा को दिलाई शपथ,

लखीमपुर खीरी । (TheUpTopVoice) . प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा की नव निर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण दोपहर 11बजे प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में सम्पन्न हुआ । भगवान श्री परशुराम के पूजन के बाद संरक्षक बृजलाल मिश्र ने नन्दकुमार मिश्र को अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई। अध्यक्ष श्री मिश्र ने अवधेश कुमार शुक्ल अधिवक्ता को उपाध्यक्ष, कुमुदेश शंकर शुक्ल को महामंत्री, राजेश शुक्ल को मंत्री,जगदीश शर्मा को मंत्री,नवीन कुमार पांडेय को मंत्री ,कल्लूराम पांडेय को कोषाध्यक्ष,नरेन्द्र कुमार शुक्ल को लेखा परीक्षक,अभिषेक अवस्थी को संगठन मंत्री,दिनेश चंद्र अवस्थी को संगठन मंत्री,डॉ बी पी त्रिपाठी को संगठन मंत्री,राम नरायन दीक्षित को संगठन मंत्री, श्रीमती सविता मिश्र, शिशिर अवस्थी,प्रदीप कुमार मिश्र, आनन्द मंगल बाजपेई को सदस्य कार्यकारिणी,सुरेश चंद्र पांडेय को जिला प्रभारी संगठन के पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर ब्रजलाल मिश्र , वासुदेव प्रसाद शुक्ल, डॉ दयानन्द शुक्ल, राघवराम तिवारी संस्थापक, सूरज त्रिवेदी, राजीव मिश्र एडवोकेट,टी एन पांडेय, प्रभात शुक्ल अधिवक्ता , जयनरायन अवस्थी , प्रदीप कुमार मिश्र, टीएन पांडे, नवीन पाण्डे, रवि बाजपेयी, अधिवक्ता राजीव मिश्र, अशोक अवस्थी अधिवक्ता, राकेश बाजपेयी, सूरज त्रिवेदी, ओमकार पांडे सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान सभी निर्वाचित पदाधिकारियो का माल्यार्पण किया गया ।





