ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन, बकिंघम पैलेस ने पुष्टि की

: Queen elizabeth passed away

( Digital team )ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं, शाही परिवार को डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर पहले चिंता जताई, और देखरेख में रहने की सलाह दी थी. अब शाही परिवार की तरफ से जानकारी दी गई है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार दोपहर निधन हो गया. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्टॉकलैंड के बाल्मोरल में थी. यहीं पर उनका निधन हुआ. अब शाही परिवार भी स्काटलैंड पहुंच गया है.

उनके सबसे बड़े बेटे और अब ब्रिटेन के नए सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय ने कहा है कि उनकी प्यारी मां की मृत्यु उनके और उनके परिवार के लिए “बड़े दुख की घड़ी” है और उनकी कमी को दुनिया भर में “शिद्दत से महसूस” किया जाएगा.

उन्होंने कहा, “हम एक लोकप्रिय शासक और एक बहुत प्यारी मां के निधन पर शोकग्रस्त हैं.”

“हम जानते हैं कि उनकी कमी को पूरे देश, शासित क्षेत्रों और कॉमनवेल्थ, तथा दुनिया भर में अनगिनत लोगों में शिद्दत से महसूस किया जाएगा.”

Leave a Comment