शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर में थे, यहां पर उनके काफिले के सामने एक युवक में उन्हें काली पन्नी दिखाई थी,

टीम डिजिटल (THE_UP_Top_Voice)। शुक्रवार को जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के सामने आकर काली पन्नी दिखाने के मामले में अब तक 9 पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की जा चुकी है, सीएम की सुरक्षा में चूक का मामला मानते हुए एसपी अजय साहनी ने 8 दरोगा सिपाही पर शुक्रवार को ही कारवाही की थी, शनिवार को थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय को भी सस्पेंड कर दिया.
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जौनपुर दौरे के दौरान काली पन्नी दिखाकर विरोध दर्ज कराने के मामले में कई पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया जा चुका है, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने शनिवार को सरायख्वाजा थाने के प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय को निलंबित कर दिया। एक दिन पूर्व में शुक्रवार को दो उपनिरीक्षकों और 6 सिपाहियों निलंबित किया गया था। दरअसल शुक्रवार को जौनपुर जिले में 258 करोड़ रुपये की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आए थे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से वह मेडिकल कॉलेज निरीक्षण करने गए। वहां से वापस लौट रहे थे तभी एक कथित सपा नेता ने काली पन्नी दिखाई। इस दौरान वह सीएम के काफिले के पास तक पहुंच गया था। इसे सीएम की सुरक्षा में बड़ा चूक माना गया। हालांकि युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के तत्काल बाद ही लापरवाही बरतने वाले 8 पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया गया था। शनिवार को सरायख्वाजा थाना प्रभारी को भी सस्पेंड कर दिया गया।
#theuptopvoice #hindinews #जौनपुर_न्यूज #जौनपुर_लाइव #जौनपुर_समाचार #योगी_आदित्यनाथ #योगी #योगी_सरकार #जौनपुर,





