लखीमपुर : खेत मे लगे तार में करंट उतरने से माँ- बेटे की मौत, फूलबेहड़ इलाके की घटना

लखीमपुर खीरी जिले के सुंदरवल इलाके में रविवार की शाम खेत में मां-बेटे के शव पाए गए, बताया जाता है दोनों घास काटने गए थे, अनुमान लगाया जा रहा है कि खेत मे लगे बिजली के पोल से उतरा करंट खेत के चारों ओर लगे तार में उतर गया, जिसके छूने के दौरान हादसा हुआ होगा

लखीमपुर खीरी (The_Up_Top_Voice) । लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद की फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के सुन्दरवल गांव में घास काटने गये माँ बेटे के शव एक खेत से मिलने से हड़कंप मच गया । आशंका जताई जा रही है कि करन्ट लगने से दोनों की मौत हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक फूलबेहड कोतवाली क्षेत्र के सुन्दरवल गांव निवासी छैलबिहारी उर्फ़ नेता की पत्नी सुनीता (45) रविवार की सुबह करीब अपने बेटे अर्पित (17) के साथ घास काटने के लिए खेतों की ओर गई थी। शाम तक जब मां बेटा घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम को परिजनों को दोनों के शव सुन्दरवल गांव के बाहर खेत में बरामद हुए। दोनों के शव देख परिजनों के होश उड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि करन्ट लगने से मां बेटे की मौत हुई है, हालांकि घटनास्थल पर बिजली का कोई भी टूटा तार नहीं मिला है। लेकिन जिस खेत में दोनों के शव मिले हैं, उस खेत में बिजली का लोहे का खंभा लगा है। घटना की सूचना पाकर सुन्दरवल चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Leave a Comment