2000 का चालान कटने पर दुःखी युवक ने बाइक फूंकी,

ट्रैफिक पुलिस ने काटा था चालान, उन्ही के सामने बीच चौराहे पर बाइक को लगा दी आग

  • लखीमपुर खीरी में बाइक पर 3 लोगों के सवार युवक का ट्रैफिक पुलिस ने 2000 का चालान काट दिया, युवक के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने उसकी बात तक नहीं सुनी , और चालान काटने लगा। महंगा चालान देखकर उसने बाइक में आग लगा दी, फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की है।

The_up_top_voice लखीमपुर खीरी । यूपी के लखीमपुर खीरी में ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइक चालक का ₹2000 का चालान काट दिया, बाइक चालक पुलिस के सामने अपनी बात रख रहा था, लेकिन ट्रैफिक सिपाही ने नियमों का हवाला देकर बगैर हेलमेट और तीन सवारी में उसका चालान कर दिया । युवक पहले तो पुलिस से बहस करता रहा, बाद में झल्ला कर उसने अपनी बाइक में आग ही लगा दी, और चल दिया युवक की अचानक इस हरकत से ट्रैफिक पुलिस हड़बडा गई और आनन-फानन में आग को बुझाने का प्रयास करने लगी। इस हरकत के चलते युवक को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया, फिलहाल देर शाम को खीरी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बाबत जानकारी दी।

ट्विटर हैंडल से खीरी पुलिस ने इस घटना के बारे में कहा- “यातायात पुलिस द्वारा, बिना हेलमेट व 3 सवारी बाइक चलाने पर नियमतः युवक का एमवी एक्ट में चालान करने से नाराज होकर उसके द्वारा अपनी बाइक में आग लगा दिया गया। युवक के इस कृत्य के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।”

दरअसल भूपेंद्र वर्मा नाम का युवक तीन लोगों के साथ एक बाइक पर लखीमपुर आ रहा था। इस पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उस बाइक को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार भूपेंद्र ट्रैफिक पुलिस के जवानों से ही भिड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने उसका 2 हजार का चालान कर दिया। कुछ देर बाद बाइक सवार वापस लौटा तो उसने स्टेट हाईवे के राजापुर में बीच चौराहे पर अपनी हीरो होंडा बाइक में आग लगा दी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और स्टेट हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

बीच सड़क पर बाइक को जलता देख मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही और सिविल पुलिस के जवान मौके पर आ गए और बीच सड़क पर धू-धू कर जलती हुई बाइक पर पानी डालकर किसी तरह आग को काबू में किया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान बाइक को आग लगाने वाले भूपेंद्र वर्मा को पकड़कर कोतवाली ले गए।

Leave a Comment