कानपुर में बड़ा हादसा : चंद्रका देवी मंदिर से दर्शन कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली- ट्रैक्टर पानी मे गिरी, अब तक 24 शव पानी से निकाले गए

यूपी के घाटमपुर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है, भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर एक तालाब में पलट गई। इसमें करीब 50 लोग सवार थे, अब तक 24 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि आधा 20 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

कानपुर (The_UpTop_Voice) . यूपी के कानपुर जिले में शनिवार की देर शाम बड़ा हादसा हो गया। 50 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तालाब में जा गिरी गई। ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु तालाब के पानी में डूब गए। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। अब तक 24 लोगों के हताहत होने की सूचना है, जबकि दो दर्जन से अधिक घायल हैं। गंभीर हालत में कई को हैलट हॉस्पिटल कानपुर भेजा गया है। एसपी कानपुर आउटर समेत छह थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तालाब से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक जताते हुए अफसरों को घायलों के यथोचित उपचार के निर्देश दिए हैं। 

कोरथा गांव निवासी राजू निषाद शनिवार को अपने एक साल के बेटे का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार समेत 35-40 लोगों को लेकर बक्सर घाट उन्नाव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन कराने जा रहा था। सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे। शनिवार रात सभी लौट रहे थे कि तभी साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। रात नौ बजे तक पुलिस 24 शवों को निकाल लिया था। अभी भी तालाब में तलाश जारी है। 

एक दर्जन एम्बुलेंस से घायलों को भेजा गया अस्पताल

एम्बुलेंस लगाकर भेजा गया अस्पताल

हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तुरंत ही एंबुलेंस का इंतजाम कराए गए, करीब एक दर्जन एंबुलेंस मौके पर मंगाई गई और उन्हें एंबुलेंस के जरिए ही हादसे के घायल और हताहत लोगों को अस्पताल भेजा गया. मौके पर कानपुर आउटर एसपी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि रात् का अंधेरा होने से रेस्कयू में बाधा आ रही। है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के आला अफसरों से घायलों को उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे के किया ऐलान

कानपुर हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख और घायलों को ₹50000 मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Leave a Comment