सीतापुर (The_Up_Top_Voice). सीतापुर जिले में आधी रात को दर्दनाक हादसा हुआ है, रेउसा के करीब एल्कोहल भरा टैंकर में ट्रैक्टर ट्राली टकरा जाने से टैंकर पलट गया,और उसमें आग लग गई। रात करीब 11 बजे की घटना बताई जा रही है,

आग लगने की सूचना पर आनन फानन में रेउसा पुलिस मौके पर पहुंच गई, फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझा रही है। तमाम ग्रामीण भी पहुंच गए। झुलसे हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मोजूद जिम्मेदार लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण और नुकसान के बारे में अभी नही बतया जा सकता। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे हैं।





