
लखीमपुर खीरी। आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के 87वे जन्मदिवस को सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गैलेक्सी एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने श्र(ांजलि अर्पित कर नमन किया। किसानों ने संकल्प लिया कि हमेशा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के रास्ते पर चलते हुए किसानों के लिए संघर्ष करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि हम महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के सिपाही हैं। गांव गरीब किसान के अस्तित्व की रक्षा के लिए आज उनके दिखाए रास्ते पर चलकर किसानों के लिए संघर्ष जरूरी है। किसानों की समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है, किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और किसानों पर महंगाई की मार भी पड़ रही है।
भाकियू अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने सभी को संकल्प दिलाया कि हमेशा बाबा टिकैत के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर संघर्ष करते रहेंगे।इस मौके पे तहसील उपाध्यक्ष इलियास अंसारी , सचिव कन्हैया पटेल,अमन बाथम मधुराम, सत्केश यादव मौजूद रहे |





