अफ़सर पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के बीच, हालात का जायजा लेकर दिए मदद के निर्देश

जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों के बीच सीडीओ-एडीएम समेत तमाम अफसर पहुंचे, अफसरों ने बाढ़ में फंसे लोगों का दुख जाना। प्रभावित लोगों की मदद और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

लखीमपुर खीरी (TheUpTopVoice) । खीरी में लगातार हो रही बारिश, अतिवृष्टि सहित नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की विभीषिका पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश देकर अफसरों को भेजा।

मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह ने तहसील गोला विकासखंड बिजुआ के ग्राम दाउदपुर, करसोल, मुड़िया एवं कोरियाना सहित कई बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थलीय भ्रमण कर बाढ़ का दंश झेल रहे ग्रामीणों से स्वयं बातचीत करके प्रशासनिक मदद की पुष्टि की।

सीडीओ व एडीएम ने बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन की ओर से मुहैया कराई जाने वाली राहत सामग्री की समीक्षा की। अफसरों ने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत करके उनका दुख दर्द जाना एवं प्रशासन की ओर से हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। प्रशासन ने दावा किया कि पर प्रभावित परिवार को मदद उपलब्ध की जा रही हैं, उर ग्रामीण संतुष्ट हैं। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने ग्रामीणों से पुरजोर अपील की कि वह सुरक्षित स्थानों पर रहे।

अफसरों के पूछने पर एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि अब तक इन गांव में सात हजार लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। शाम तक 1500 लंच पैकेट और वितरित किए जाएंगे। वही अलग-अलग स्थानों पर भोजन तैयार करने की व्यवस्था है, ताकि आपूर्ति बाधित ना हो।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ की विभीषिका से राहत दिलाने के लिए प्रशासन की टीम में पूरी तत्परता से फील्ड में काम कर रही हैं। बाढ़ से कोई जनहानि नहीं हुई, सभी सुरक्षित हैं। घाघरा का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। बाढ़ का पानी स्थिर है जो धीरे धीरे कम हो रहा है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी गोला अनुराग सिंह, खंड विकास अधिकारी बिजुआ देवेंद्र सिंह, राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment