नैट परीक्षा: लखीमपुर में 3106 बेसिक और 16 कस्तूरबा स्कूलों में आयोजित हुई परीक्षा

निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) : बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक आंकलन करने और उन्हें भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए NAT परीक्षा आयोजित हुई, जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया.

लखीमपुर खीरी के बिजुआ कस्तूरबा गांधी स्कूल में परीक्षा में शामिल छात्राएं

लखीमपुर खीरी ( The_Up_Top_Voice) . जनपद में मंगलवार के दिन परिषदीय स्कूलों में खासा उत्साह रहा। नैट परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। डीएम व सीडीओ समेत जनपद एवम ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने स्कूलों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया।  शासन के निर्देश पर बच्चों का बेसलाइन स्तर जानने के लिए मंगलवार को लखनऊ मण्डल के जिलों में निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) का आयोजन किया गया। लखीमपुर जनपद में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय के निर्देशन में 3106 परिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में परीक्षा कराई गई। सभी स्कूलों में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराई। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने नगर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय सदर में परीक्षा का जायजा लिया। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने लखीमपुर ब्लॉक के संविलियन विद्यालय रमुआपुर सत्ती व प्राथमिक विद्यालय राजपुर में परीक्षा की व्यवस्था देखी।  उन्होंने बच्चों से सवालों के जवाब भी सुने व उनकी सराहना की। बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने संविलयन विद्यालय बनिका, मुडियाखेड़ा, चंदपुरा, सलेमपुर व मीरपुर में परीक्षा का निरीक्षण किया।

कई जगह आई मुश्किलें तो एक्सपर्ट टीम ने दिया सल्यूशन

कई स्कूलों में इंटरनेट चलने की दिक्कतें आईं, तो कई स्कूलों में लॉगिन नही हो पा रहा था। ऐसे में बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडे की बनाईं एक्सपर्ट टीम ने फोन के जरिये मदद कर लॉगिन कराया।।

Leave a Comment