लखीमपुर : माँ की याद में बेटों ने किया शव फ्रीजर दान,

कोरोना काल मे माँ की मौत हुई थी, बहन दूर ब्याही थी, कोरोना के समय वाहन आने में भी दिक्कत हुईं, माँ के शव को बहन के लिए रोके रखना ही था। तब शव सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर की जरूरत पड़ गई। ऐसे में परिवार ने तय किया कि माँ को श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम इस तरह का दान करें कि माँ की याद भी बनी रहे और किसी को अपनो के शव सुरक्षित रखने हो तो परेशानी न हो। इसलिए पडरिया तुला के एक परिवार ने ऐसा ही बॉडी फ्रीजर दान किया।

लखीमपुर खीरी /पडरिया तुला । जिले के पडरिया तुला निवासी विजय सिंह की माता स्व. सोमा देवी की बीते वर्ष इलाज के दौरान निधन हो गया था।। ऐसे में उनकी याद में परिवार की तरफ से एक बॉडी फ्रीजर दान कर बाला जी मंदिर के सुपुर्द किया गया।

परिवार के बेटे नीरज सिंह ने बताया कि उनकी माँ के शव को 36 घंटे रखना पड़ा था,तब इसकी आवश्यकता महसूस हुईं। उसी दिन सोच सभी मे विमर्श कर कहा कि माँ को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए वो लोग एक बॉडी फ्रीजर दान करेंगे। मंगलवार को फ्रीजर बाला जी मंदिर को दान किया गया। पुत्र विजय सिंह ने बताया कि किसी नही धर्म मजहब के व्यक्ति के लिए ये निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। इसके लिए पडरिया तुला में बाला जी मंदिर या मोबाईल नम्बर पर कॉल कर सकता है।

Leave a Comment