लखीमपुर में इनकाउंटर पर अमिताभ ठाकुर ने उठाया सवाल: वीडियो देखकर कहेंगे कि फर्जी है क्या

लखीमपुर खीरी की हैदराबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त कार्यवाही में आज अहल-ए-सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक एनकाउंट में 20 हज़ार के इनामिया बदमाश विनीत शर्मा को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि घायल बदमाश के पाँव में गोली लगी है। मौके के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद लखीमपुर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही थी.

यूपी के पूर्व डीजीपी और अधिकार सेना प्रमुख अमिताभ ठाकुर लखीमपुर में पुलिस के एक अपराधी के साथ मुठभेड़ होने और बचाव में गोली चलाने का दावा कर गिरफ्तार किये जाने पर सवाल उठाया है, उन्होने कहा कि ‘न खून निकला, न फायर हुआ…. फ़िल्म की शूटिंग लग रही है। जब कि खीरी पुलिस ने पैर में गोली मारने का दावा किया है।

अमिताभ ठाकुर ने ट्विटर से वीडिओ भी पोस्ट किया है,

https://twitter.com/Amitabhthakur/status/1582711263225778176?t=wyYjVcjz8s0P84eI_uqbzg&s=19

Leave a Comment