यूपी-गोला उपचुनाव: सपा ने प्रशासन पर लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं को पुलिस उठा रही है, चुनाव आयोग से की शिकायत, सपा ने किया ट्वीट

गोला विधानसभा में वोटिंग पड़ने में महज कुछ ही घंटे शेष हैं, इस बीच समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इलेक्शन कमीशन को पत्र भेजा है.

The UP Top Voice, लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उनके सेक्टर कार्यकर्ता दाउदपुर निवासी नीरज मिश्रा को स्थानीय पुलिस घर से उठा ले गई है साथ ही उनके कार्यकर्ताओं को फोन पर धमकाया जा रहा है इस मामले में प्रदेश कमेटी ने अपने टि्वटर हैंडल और फेसबुक पर से प्रशासन पर आरोप लगाते हुए इलेक्शन कमीशन को लिखा है

गोला विधानसभा में हो रहे हो चुनाव में अब वोट डालने को महज कुछ घंटे बचे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया है, वही कुछकार्यकत्ताओं को फर्जी रूप से हिरासत में लिए जाने की शिकायत की है. सपा प्रत्याशी विनय तिवारी के निर्वाचन अभिकर्ता अनुराग वर्मा पटेल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई शिकायत में कहा है कि उनके कई कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज की जा रही है और धमकाया जा रहा है. वहीं दाऊदपुर निवासी उनके सेक्टर कार्यकर्ता नीरज मिश्रा को फूलबेहड़ पुलिस घर से बुलाकर ले गई थाने पर रोक रखा है, अनुराग पटेल ने जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्यकर्ता को छुड़ाने की मांग की है, इस पूरे मामले को लेकर पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने एक वीडियो जारी करके जिला प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

प्रदेश समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इलेक्शन कमीशन से की शिकायत

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल से और फेसबुक एस्से लखीमपुर की घटना को प्रमुखता से प्रसारित कर इलेक्शन कमीशन से शिकायत की है,

सोशल मीडिया पर इस तरह के चल रहे गोला क्षेत्र मे नीरज मिश्र, लखहा भूड के पूर्व प्रधान सुभाष मिश्र व जनार्दन कुमार सहित पांच लोगो को फूलबेहड प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने किया गिरफ्तार । पुलिस ने धारा 144 उल्लघंन का आरोप लगाया है।

Leave a Comment