….ताकि गुजार सकें सामान्य बच्चों सी जिंदगी,

दिव्यांग बच्चों को बांटे गए उपकरण,

लखीमपुर खीरी (TheUPTopVoice). लखीमपुर खीरी के ब्लाक बिजुआ क्षेत्र के गुलरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौसर-गुलरिया में समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत एलिम्को कानपुर के सहयोग से आज दिव्यांग बच्चों का उपकरण वितरण कैंप आयोजित हुआ.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक अमन गिरी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने की. इस अवसर पर गोला तहसीलदार विनोद गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी एवं स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुराग शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का प्रबंधन जिला समन्वयक माला श्रीवास्तव एवं समस्त स्पेशल टीचर के द्वारा किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन का निर्देशन एसआरजी अनुपमा मिश्रा ने किया. कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर शर्मा ने किया. कुल 243 दिव्यांग बच्चों को 389 उपकरण वितरण किया गया.

Leave a Comment