लखीमपुर : मिनी बैंक संचालक पर आरोप, ग्राहकों के पैसे लेकर फरार,

बीसी संचालक के खिलाफ भीरा कोतवाली में ग्राहकों ने दी तहरीर

) भीरा में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर सैकड़ो ग्राहकों ने जमकर हंगामा काटा। ग्राहकों का आरोप की मिनी स्टेट बैंक संचालक नितिन गुप्ता ने ग्राहकों से की लाखो रुपये की ठगी कर हुआ फरार। भारतीय स्टेट बैंक के बाहर भारी संख्या एकत्र ग्राहकों की भीड़ देख बैंक मैनेजर ने पुलिस बुलाई। बैंक के बाहर मौजूद खाता धारकों को समझा बुझाकर शांत करवाया और कार्यवाही की बात कही ,तब जाकर शांत हुये लोग।

भीरा कस्बे में संचालित एसबीआई की बीसी के संचालक पर बैंक ग्राहकों के लाखों रुपए फर्जीवाड़ा कर रुपये हड़पने का आरोप लगा है. बीसी संचालक नितिन गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने ग्रहकों के रुपये उनके खाते में जमा न करके उनकी पासबुक पर पेन से लिखकर फर्जीवाडा किया है । गुड्डी देवी ने भीरा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुये बताया कि भीरा में भारतीय स्टेट बैंक में जब पैसा जमा करने आते थे तो बैंक स्टाफ द्वारा उनको मिनी स्टेट बैंक संचालक के पास जाकर जमा करने को बोला जाता था। मिनी बैंक संचालक पैसा जमा करने वाले खाताधारकों से कहता था अभी नेटवर्क नहीं है पैसे जमा कर दिए जाएंगे और पैसा भी नही जमा हुआ। मंगल ने बताया कि मिनी बैंक संचालक अंगूठा लगाकर हम लोगो के पैसे निकाल लेता था। और बताता था कि सर्वर सही नहीं है। जब बैंक में अपनी पासबुक को चढ़वाने पहुँचते थे तो बैंक स्टाफ द्वारा पासबुक पर इंट्री नही चढ़ाई जाती थी। स्टेट बैंक में ग्राहक समीर जहाँ ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की मिनी स्टेट बैंक शाखा में 45हजार रुपये जमा करने के लिये मिनी बैंक संचालक को दिये थे। जिसपर मिनी स्टेट बैंक संचालक ने पैसा व बैंक पासबुक रख ली। कई बार जानकारी लेने के बावजूद भी न जनाकारी दी न पैसे के बारे में पता चला।आज बैंक में फ़ोटो कॉपी होने पर खाते 45 हजार रुपये नही जमा है। बैंक के बाहर लोग बैंक शाखा प्रबंधक की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने लगे। मिनी बैंक शाखा संचालक का भाई सुमित को बैंक में प्राइवेट कर्मचारी के तौर पर रखा गया है, जिससे फर्जीवाड़ा करने में दोनों भाइयों पर आरोप लगा है।


बैंक ग्राहकों की शिकायत पर
मिनी बैंक संचालक नितिन गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया-

विमल गौतम, प्रभारी निरीक्षक भीरा

Leave a Comment