भाकियू (अरा.) ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एसडीएम अनुराग सिंह के सामने बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं समेत खाद की दुकानों पर जबरन जिंक देने की समस्या उठाई

गोला में एसडीएम अनुराग सिंह को ज्ञापन देते संगठन के जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारी

(TheUpTopVoice) लखीमपुर (खीरी) । भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के नेतृत्व में किसानों का एक दल उप जिलाधिकारी गोला अनुराग सिंह से मिलकर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों के गन्ना बकाया, आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान और जिले में खाद विक्रेताओं द्वारा यूरिया के साथ नैनो जिंक दिए जाने का मुद्दा मुख्य रूप से शामिल रहा. संगठन ने ज्ञापन में किसान यूनियन ने जिले के खाद विक्रेताओं पर किसानों को जबरन नैनो जिन खरीदने को मजबूर किए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा छोटा किसान इस जिंक को खरीदने में सक्षम नहीं है, जिस कारण से तमाम दुकानदार किसानों को खाद भी नहीं दे रहे हैं, ऐसे में शीघ्रतम नैनो जिंक की बिक्री स्वेच्छा के आधार पर किए जाने की मांग की। वहीं बजाज चीनी मिल चल जाने पर भी बीते सत्र का बकाया गन्ना भुगतान ना मिले जाने का मुद्दा उठाया गया है. कहा है कि गन्ना मिल चल जाने पर बकाया न मिलने से लाही और गेंहू की बुआई नही हो पा रही है, साथ ही खेतों को आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान का भी जिक्र किया गया है, किसानों के दल ने कहा है कि गौशालाओं को शुरू कराने और उनमें चारे की व्यवस्था किये जाने की मांग की.

प्रतिनिधि मंडल में ये किसान रहे मौजूद

ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन, जसवंत सिंह भज्जी, अमनजीत सिंह, हरविंदर सिंह , गुरविंदर सिंह, एडवोकेट नरेश सिंह भदोरिया, बसन्त सिंह मौजूद रहे.

Leave a Comment