गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गुलरिया मिल पहुंचे भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष

मिल अधिकारियों से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं पर बातचीत की

गुलरिया चीनी मिल में गन्ना महाप्रबंधक अनिल सिंह अहलावत से बातचीत करते जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह

(TheUpTopVoice) लखीमपुर खीरी /गुलरिया । चीनी मिल में गन्ना किसानों की ट्रॉली में सूखे गन्ने के नाम पर गन्ना निकालने, ट्राली-डनलप को सड़क पर खड़ी किये जाने और ट्राली में गन्ने के छोटे टुकड़े वापस करने जैसे मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने चीनी मिल महाप्रबंधक अनिल सिंह अहलावत से मुलाकात की.

भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि मिल में तौल के लिए आने वाले वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा है, जब कि यार्ड में जगह खाली रहती है, वहीं किसान जो ट्राली लाते हैं उनमें से खराब और सूखा गन्ना के नाम पर मिल कर्मचारी गन्ना ट्राली से निकाल कर बाहर करते हैं, वहीं बाद में यही गन्ना मिल के डोगे में डाल दिया जाता है. जिलाध्यक्ष ने मिल के महाप्रबंधक ( गन्ना ) अनिल सिंह अहलावत से मांग की, किसानों को पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराने और गन्ना उतराई में दो के बजाय तीन (क्रेन) पंजा चलाने की व्यवस्था कराने को कहा, जिससे जल्द से जल्द किसानों के वाहन खाली हो सकें।

  • किसान संगठन के ये लोग रहे शामिल
  • जिलाध्यक्ष के साथ आरिफ अली ग्राम अध्यक्ष , नातिख खान जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि,राहुल देव तहसील अध्यक्ष, गुरजेंट सिंह किसान नेता , जसविंदर सिंह,रामप्रसाद शामिल रहे।

चीनी मिल अधिकारियों ने जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह से कहा कि वह किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं यथासंभव कोशिश करेंगे कि सड़क पर वाहन खड़े होने की नौबत ना आए. वही किसानों के रुकने के लिए की गई व्यवस्थाओं को दिखाया जिस पर किसान संगठन के लोग संतुष्ट दिखे।

Leave a Comment