गुलरिया चीनी मिल ने भेजा तीन दिन का गन्ना भुगतान

15 नवम्बर से मिल चलने के बाद पहली गन्ना एडवाइज बैंक तक पहुंची, 6 करोड़ 32 लाख 96 हजार रुपये किसानों को भेजा,

लखीमपुर खीरी (TheUpTopVoice) । बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने गन्ना किसानों को पहली एडवाइज भेज दी है

चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने बताया 15 नवंबर से 17 नवंबर तक खरीद किये गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया गया है। साथ ही मिल के मुख्य महाप्रबंधक ने किसानों से साफ ताजा गन्ना लाने की अपील की है.

Leave a Comment