अज्ञात हमलावरों के कृषि विभाग के कर्मचारी को मारी गोली, डीएम समेत अफसर पहुंचे अस्पताल

लखीमपुर खीरी (TheUpTopVoice). शनिवार दोपहर ब्लॉक बांकेगंज में कृषि विभाग में सहायक तकनीक मैनेजर के पद तैनात कर्मचारी पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर जान लेने की कोशिश की, कर्मचारी मदन मनोहर वर्मा बताया जा रहा है, जो कि ग्राम देवकली, थाना हैदराबाद के रहने वाले हैं, घायल कर्मचारी मदन मनोहर वर्मा लगभग 03 बजे सरकारी कार्य से ब्लॉक मुख्यालय बांकेगंज से संसारपुर की तरफ जा रहे थे, संसारपुर से पहले छोटी नहर पुलिया के पास लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उन पर गोली चलाई। 

घटना की सूचना से जिले अधिकारियों में हड़कंप मच गया, जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह फ़ौरन ओयल स्थित जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों से उनका कुशल क्षेम जाना। 

बताते चलें कि जिला चिकित्सालय में मदन बातचीत कर रहे थे, उनकी हालत स्थिर है। चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया है। उप निदेशक (कृषि) आनंद मोहन मिश्रा भी उनके साथ लखनऊ गए हैं। प्रशासन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता उनके बेहतर उपचार के लिए लखनऊ से कोऑर्डिनेट कर रहे हैं। सहायक तकनीक मैनेजर मदन मनोहर वर्मा के भाई चंद्र प्रकाश वर्मा के मुताबिक गोली पीठ में दाहिनी तरफ घुसकर शरीर के अंदर रह गई। वह मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को पहचानते नहीं है।

Leave a Comment