18 से 20 नवम्बर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान चीनी मिल ने किसानो को भेजा है. गन्ना खरीद का 7 करोड़ 62 लाख 66 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजा गया.

लखीमपुर खीरी (TheUpTopVoice) । बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने गन्ना किसानों को दूसरी एडवाइज भेज दी है,
चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने बताया 18 नवंबर से 20 नवंबर तक 7 करोड़ 62 लाख 66 हजार रुपये गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया गया है। अब तक 13 करोड़ 95 लाख 64 हजार रुपये का कुल भुगतान किसानों के सम्बंधित बैंक खाते में भेजी जा चुकी है । मिल के मुख्य महाप्रबंधक ने किसानों से साफ ताजा गन्ना लाने की अपील की है.





