
लखीमपुर / गुलरिया। (TheUpTopVoice) । गुलरिया चीनी मिल ने किसानों के 23 नवम्बर तक ख़रीदे गए गन्ने का भुगतान खातों में भेज दिया है।
मिल ने 21 नवम्बर से 23 नवम्बर तक गन्ना खरीद का 8 करोड़ 33 लाख 45 हजार रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है।
गुलरिया चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गुलरिया चीनी मिल ने अब तक चीनी मिल तीन बार मे नौ दिन तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किया है। नवीन सत्र 2022-23 में अब तक 22 करोड़ 29 लाख 09 हजार रुपये का कुल भुगतान किसानों के सम्बंधित बैंक खाते में भेजा जा चुकस है।





