गुलरिया चीनी मिल ने 26 नवम्बर तक गन्ना खरीद का भेजा भुगतान,

26 नवम्बर 2022 तक गन्ना खरीद का भेजा भुगतान

TheUpTopVoice लखीमपुर (खीरी) । बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने 24 नवंबर से 26 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान एडवाइस के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है,

गुलरिया चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक चीनी मिल ने चार बार में करीब 12 दिन तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किया है, 26 नवम्बर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 7करोड़ 95लाख 38 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजा गया है। गुलरिया चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिह ने जानकारी देते बताया कि अब तक खरीदे गए गन्ने का 30 करोड़ 24 लाख 47हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जा चुका है।

Leave a Comment