-चीनी मिल ने पिछले दो दिन में दो बार मे भेजा गन्ना भुगतान,

लखीमपुर/गुलरिया। बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से 4 दिसंबर तक खरीदेगी गन्ने का भुगतान बैंक के माध्यम से भेज दिया है चीनी मिल ने पिछले 2 दिन में एडवाइज के माध्यम से भुगतान किया है।
मिल ने भुगतान में 18करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये बैंक के माध्यम से किसानों के खाते में भेजे हैं,
गुलरिया चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गुलरिया चीनी मिल ने नवीन सत्र 2022-23 में अबतक 57करोड़ 01लाख 05 हजार रुपये का कुल भुगतान किसानों के सम्बंधित बैंक खाते में भेज चुकी है





