
मंगलवार को धौरहरा से ढखेरवा जा रही प्राइवेट यात्री बस तकिया अमृत सरोवर के पास बाइक सवारों को रौंदती हुई अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना निघासन थाना इलाके का बताया जा रहा है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एसपी संजीव सुमन के साथ रवाना हुए।

TheUpTopVoice लखीमपुर खीरी। लखीमपुर जिले के धौरहरा से ढखेरवा जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीन लोगों को रौंदती होकर खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वही बस में सवार 12 से ज्यादा सवारियों को चोटे आई हैं। डीएम-एसपी ने मौके का दौरा किया है।
हादसा दिन में करीब 11 बजे हुआ। बताते हैं कि प्राइवेट बस सवारियों को लेकर ढखेरवा जा रही थी। तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर पास से गुजर रहे बाइक सवारों पर पलट गई। घटना स्थल पर पहुंच कर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने हादसे की जानकारी ली। प्रशासन व पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजवाया। वही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। इस मौके पर एडीएम संजय सिंह, एएसपी अरुण सिंह, सीओ संजय नाथ तिवारी, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह पर मौजूद रहे।
इसके बाद डीएम-एसपी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इस मौके पर एसीएमओ डॉ बीसी पंत, डिप्टी सीएमओ डॉ धनीराम मौजूद रहे। एसडीएम धौराहरा धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, वही तीन की मौके पर मृत्यु हो गई।





