लखीमपुर सिविल कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन का हुआ गठन, नीरज कुमार अध्यक्ष और भुवन महामंत्री बने, मोनिस को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) । पीडब्ल्यूडी प्रांगण में विभाग के तमाम ठेकेदारों ने बैठक कर अहम मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही एक नए संगठन का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में संरक्षक दिनेश वर्मा, अध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, अरुण त्रिपाठी, महामंत्री भुवन कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष मोहम्मद शफीक (मुन्ना), मंन्त्री संजय गुप्ता, संगठन मंत्री परवेज अहमद, विपिन कुमार और सौरभ पांडेय, और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मोहम्मद मोनिस और चमन सिंह को दी गई।

नए संगठन में विभाग से तमाम मुद्दों पर एक मांग पत्र भी दिया गया। जिसमें पूर्ण हो चुके बकाया भुगतान, समय समय पर कार्य स्तर पर पूरे होने पर अनुबंध के मुताबिक भुगतान कराने, सरकार द्वारा जीएसटी बढाने पर पूर्व के अनुबंध में जीएसटी का मूल्य वर्तमान के समान करने समेत तमाम बिंदु शामिल हैं।






