लखनऊ पक्का पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी पाबंदी

Team Digital लखनऊ (TheUpTopVoice). राजधानी का 109 साल पुराना पक्का पुल शुक्रवार से 18 दिसंबर तक के लिए बन्द हुआ , भार वहन क्षमता परीक्षा के लिए इस पुल को बन्द किया जा रहा है।
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भार वहन क्षमता परीक्षण के लिए पक्का पुल शुक्रवार से 18 दिसंबर तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है. इस दौरान पुल पर तय भार क्षमता से डेढ़ गुना ज्यादा लोड डालकर कंपन चेक किया जाएगा. 19 दिसंबर से पुल छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा. आईआईटी रुड़की की टीम यह जांच करेगी और 30 दिसंबर तक रिपोर्ट सौंपेगी.
जांच के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट ने बताया कि अगले तीन दिन तज 18 दिसंबर तक पुल पूरी तरह बंद कर इस पर सुबह, दोपहर व शाम को लोड टेस्ट किया जाएगा। इस दौरान इसकी क्षमता से डेढ़ गुना ज्यादा लोड डालकर कंपन चेक किया जाएगा। तीनों बार आए कंपन को नोट कर एक सप्ताह के लिए लैब टेस्ट होगा। जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर 30 दिसंबर तक पीडब्ल्यूडी विभाग को भेजी जाएगी। 19 दिसंबर से रिपोर्ट आने तक पुल पर हल्के वाहन चलाने की अनुमति रहेगी। रिपोर्ट आने के बाद पुल से भारी वाहन गुजारने पर फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि 31 दिसम्बर से भारी वाहन को गुजारने की अनुमति हो जाएगी। इन तीन दिनों में रुट डायवर्जन के जरिये वाहन निकलेंगे।





