पाक विदेश मंत्री के बयान पर जगह जगह उबाल, लखीमपुर में भाजपा ने फूंका पुतला

लखीमपुर में पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता

(TheUpTopVoice) लखीमपुर खीरी । पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर देश के नागरिकों समेत राजनैतिक पार्टियों में गुस्सा है। लखीमपुर में भारतीय जनता पर्टी ने शहर में जूलूस निकालकर पाकिस्तान और वहां के विदेश मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

पाकिस्तान मुर्दाबाद, बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में नगर के बड़े चौराहे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आतंकवाद को पालने पोसने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री के मुह से निकली टिप्पणी पर भारत की जनता गुस्से में हैं । कार्यकर्ता आहत हुआ है इसलिए बिलावल भुट्टो का पुतला फूंक रहे हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कतई बर्दास्त नहीं करेगी। आज पूरा विश्व श्री मोदी का सम्मान कर रहा है। इससे पहले भाजपाई जिला कार्यालय पर इकट्ठे होकर नगर में जुलूस निकाल कर पाकिस्तान और बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी पुतला फूंका । इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम पांडे ,कुलभूषण सिंह, उमाशंकर मिश्र, डॉ इरा श्रीवास्तव, विनोद लोधी ,राम जी मौर्य ,राम जी,, दीक्षित, जिला प्रवक्ता रमेश चन्द्र मिश्र, पुष्पा सिंह अरविंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष जीतेंद्र साहनी ,देव दत्त चड्ढा किसानमोर्चा के अंकित अवस्थी, संतोष कुमारी ,सुजीता कुमारी ,ब्रजेश सिंह, विनय गुप्ता ,अंकुर शुक्ला ,सौरभ त्रिवेदी, शौर्य दीपक मिश्रा ,समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Comment