
गोला कस्बे में 6 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती को उसके उसी पति ने लड़ाई झगड़े के बीच दर्दनाक मौत दे दी। आरोप है कि दो छोटे मासूम बच्चों के सामने उसने पत्नी को करंट लगाकर जान ली, फिर कमरे में ही गढ्ढा खोदकर दफ़न कर दिया। पुलिस ने कमरे से शव को खोदकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी पति हिरासत में है. आरोपी पति और पत्नी अलग अलग धर्मों से हैं.

अब्दुल सलीम खान – लखीमपुर खीरी (TheUpTopVoice) जिसे रहनुमा समझ कर उमा 7 साल पहले दुनिया से मुंह फेरकर अफ़सा बन गई थी, उसी ने उसे दर्दनाक मौत दे दी. जनपद के गोला कोतवाली क्षेत्र के हफीजपुर मोहल्ले में एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी को बिजली का करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पति ने अपना अपराध छिपाने के लिए पत्नी के शव को घर में ही दफन कर दिया। हत्यारोपी की मां की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में दफन शव को खोदवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक खीरी जनपद की गोला कोतवाली क्षेत्र के हफीजपुर मोहल्ला निवासी बुजुर्ग महिला आशिया ने शनिवार को गोला कोतवाली में पहुंच कर सूचना दी कि उसके बेटे वसी अहमद अपनी पत्नी अफ़सा उर्फ उमा को बिजली का करंट लगाकर मार डाला है तथा उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही गोला कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने कमरे में दफन शव को बरामद कर लिया। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं गोला पुलिस ने हत्यारोपी पति वसी रात को ही हिरासत ने लिया है.

आरोपी की माँ ने ही दी पुलिस को सूचना
मृतका की सास आशिया ने बताया कि वह 15 दिसंबर को अपनी बेटी से मिलने कानपुर गई। 23 दिसम्बर को जब वह घर लौटी, तो बहू अस्मा फातिमा को घर पर न पाकर बेटे से उसके बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह बिना बताए कहीं चली गई है। लेकिन काफी पूछने पर वसी ने बता दिया कि उसने अस्फा को मार डाला है तथा उसके शव को घर में ही दफन कर दिया है।
7 साल पहले जिसके लिए सब छोड़ा,वही बना कातिल
हफीज पुर मोहल्ले की उमा शर्मा ने सात साल पहले अपने ही मोहल्ले के वसी अहमद से घर से भागकर प्रेम विवाह किया था. और उमा से अफ़सा बन गई थी. दोनों से दो बच्चे भी हुए. बताते नहीं शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े होते रहे. वसी अपनी पत्नी अफ़सा उर्फ उमा को पीटता था. माँ बीच-बराव कर देती थी. 15 दिसम्बर को वसी की माँ आसिया कानपुर गई थी. इस बीच झगड़ा होने पर वसी ने मारा पीटा, फिर करंट लगाकर जान ले ली. इस बीच मासूम बच्चे रोते बिलखते रहे.
जहाँ गुजार रहे थे जिंदगी के दिन उसी कमरे में बना दी कब्र
वसी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, लेकिन शव को बाहर ले जाकर गायब करने की हिम्मत नही कर सका, उसके लिए अफ़सा के शव को कमरे में गढ्ढा खोदकर गाड़ दिया, और बच्चों के साथ पलंग बिछाकर वहीं सोने लगा. घटना मंगलवार की है, तीन दिन बाद जब माँ कानपुर से गोला पहुंची तो उन्हें वसी ने जानकारी दी,
पुलिस ने बना दिया दहेज एक्ट का केस,
सीओ गोला राजेश कुमार ने बताया कि वसी पैसों की मांग अफ़सा उर्फ उमा से कर रहा था, जिसके चलते मारपीट होती थी, इसी कारण मारपीट के बाद उसने पत्नी की जान ले ली. पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम सूचना पाकर वसी के घर पहुंची. घर की तलासी लेने पर कमरे में शव दफ़न मिला.
परिवार ने भी मुंह फेरा, बोले- वो 7 साल पहले ही मर चुकी
अफ़सा उर्फ़ उमा शर्मा का परिवार उसी मोहल्ले में रहता है, पुलिस घटना के बाद जब उसके मायके पहुंची, और उसकी मौत की सूचना दी, तो परिवार के लोगों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया, कहा कि उनकी बेटी उनके लिए सात साल पहले ही मर चुकी थी, ऐसे में पुलिस ने चौकीदार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया है.





