सर्राफ की दुकान से दिन दहाड़े हुईं चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

लखीमपुर खीरी जिले के पड़रिया तुला कस्बे में एक सर्राफ की दुकान से दो महिला और एक युवक ने जेवर लेने के बहाने एक जेवर को पार कर लिया, और दुकान से निकल गए, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है,

ये ही हैं आरोपी, महिलाएं और युवक

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice) . भीरा थाना इलाके के पड़रिया तुला में महेश रस्तोगी की (सर्राफ) सोने चांदी के आभूषण की दुकान है, शनिवार को खरीददारी करने के बहाने आईं दो महिलाओं और उनके साथ एक युवक ने कान का झाला बड़े शातिराने अंदाज में पार कर दिया, घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है.

लाल घेरे में आरोपी युवक और एक महिला

इस समय थाना भीरा के पड़रिया तुला में मेला लगा हुआ है, जिससे काफी भीड़भाड़ हो रही है, ऐसे में शनिवार को गुलरिया निवासी महेश रस्तोगी की सर्राफ की दुकान पर दो महिलाएं और एक युवक आभूषण खरीदने आए हुए थे. महेश रस्तोगी उनके बातों में उलझ कर जेवर के रेट कैलकुलेटर से जोड़ने लगे. इस बीच महिला ने एक कान का झाला देखने के बहाने युवक को पकड़ा दिया. युवक उस झाला (आभूषण) को अपने जूते में डाल लिया. कुछ पल महिलाएं पसंद न आने की बात कह कर दुकान से चले गए. महेश रस्तोगी ने जब अपने आभूषण चेक किया तो उनकी एक संख्या कम थी. आनन फानन मे जब आरोपी महिला और युवक को तलाशा गया वो एक चौपहिया वाहन (स्कॉर्पियो) से फरार हो गए, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.।पुलिस ने मामले के जानकारी होने पर वीडियो के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है.

Leave a Comment