स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए बलरामपुर फाउंडेशन की पहल, सीएसआर से सेहत महकमे को सौंपी कई सौगातें

[adsforwp id="60"]

डीएम ने पत्नी संग लोकार्पण कर आम जनमानस को किया समर्पित

डीएम और उनकी पत्नी ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल,

लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। बलरामपुर फाउन्डेशन ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बुधवार को खीरी जिले के सेहत महकमे को कई सौगातें दीं, जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बलरामपुर फाउन्डेशन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आम जनमानस को समर्पित किया।

बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई-गुलरिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने अपनी धर्मपत्नी जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह के संग निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत क्रमश उप स्वास्थ्य केन्द्र, ताजपुर (भदेड़) का विनिर्माण व सौन्दर्यीकरण तथा रैनबसेरा, शौचालय निर्माण, उप स्वास्थ्य केन्द्र, रड़ादेवरिया का विनिर्माण व सौदर्यीकरण तथा रैनबसेरा निर्माण, उप स्वास्थ्य केन्द्र, गुलरिया रैनबसेरा, शौचालय निर्माण का लोकार्पण पूरे विधि विधान से शिलापट का अनावरण कर किया।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बलरामपुर फाउंडेशन की ओर से उप स्वास्थ्य केंद्र को बहुत अच्छी तरह से विकसित किया है, जो बेहतर सुविधाएं से लैस है। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ एएनएम के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी। उन्होंने प्रधान को निर्देश दिए कि उप स्वास्थ्य केंद्र के परिसर के समीप वाले तालाब को विकसित किया जाए।

बलरामपुर चीनी मिल्स लि. इकाई-गुलरिया के मुख्य महाप्रबन्धक योगेश कुमार सिंह ने बलरामपुर फाउन्डेशन से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत खीरी जिले में कराए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार से जिला प्रशासन के मागदर्शन, निर्देशन में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत फाउंडेशन अपने सामाजिक एवं जनहितार्थ कार्यों को जारी रखेगा। बलरामपुर फाउंडेशन सीएचसी बिजुआ को मॉडल के रूप में विकसित करेंगे। इसी के साथ एक विद्यालय को प्रदेश में बेहतर बनाएंगे।

रड़ादेवरिया में लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने सैकड़ों गरीब, जरूरतमंद, असहाय, व्यक्तियों को कंबल का वितरित किए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, बिजुआ अमित सिंह, बलरामपुर चीनी मिल्स लि. इकाई-गुलरिया के मुख्य महाप्रबन्धक योगेश कुमार सिंह की मौजूद रहे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]