
लखनऊ- टीम डिजिटल (theuptopvoice). प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की 166वीं बैठक में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा किसानों के हित का ध्यान रखते हुए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
मंडी शुल्क को न्यूनतम करने के बाद भी राजस्व संग्रह में मंडियों का अच्छा योगदान है।
चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से नवम्बर तक ₹972 करोड़+ आय मंडी परिषद को हुई है, जो कि पिछले वित्तीय वर्षों के सापेक्ष अच्छी प्रगति दर्शाता है। हमें इस वित्तीय वर्ष ₹1,500 करोड़ के राजस्व संग्रह के लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए।
कृषि और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने हेतु Government of UP द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती को प्रोत्सहित करने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, उत्पाद की ब्रांडिंग हो, सही बाजार मिले, इसके लिए लखनऊ में ‘एग्री मॉल’ स्थापित किया जाना आवश्यक है।
यहां किसान सीधे अपने फल, सब्जियों की बिक्री कर सकेंगे। उपभोक्ताओं के लिए अच्छी गुणवत्ता के फल, सब्जियां और खाद्यान्न उपलब्ध होंगे।





